तहसील कोटखाई में जरई से ठियोग जा रही HRTC की बस बेऊन के पास हुई दुर्घटनाग्रस्त, 12 लोग थे सवार

शिमला
बरसात के बीच हिमाचल में हो रहे बस हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे । बीते रोज शिमला के हीरानगर के समीप बस हादसे के बाद वीरवार तड़के करीब आठ बजे तहसील कोटखाई में HRTC की बस जो जरई से ठियोग जा रही थी, यह बस बेऊन के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिसमें करीब 12 लोग सवार थे ।