ड्रोन तकनीक सुलभ जनसेवाओं एवं निगरानी तंत्र को करेगी सशक्त : मुख्यमंत्री

शिमला

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि ड्रोन का उपयोग कृषि क्षेत्र में सूक्ष्म पोषक तत्वों के प्रसार के लिए भी किया जा सकता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बात पर गंभीरता से विचार करने की सख्त जरूरत है कि आधुनिक तकनीक को जोड़कर सरकार के विभिन्न विभागों की सेवाओं को कैसे तेज किया जा सकता है। इससे बड़े पैमाने पर लोगों को भी लाभ होगा क्योंकि प्रौद्योगिकी स्वास्थ्य और अन्य क्षेत्रों में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इससे न केवल समय की बचत होगी बल्कि प्रत्याशित परिणाम भी सुनिश्चित होंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बड़े पैमाने पर दुनिया उन्नत प्रौद्योगिकी के युग में प्रवेश कर चुकी है और यह समय की मांग है कि सरकार आधुनिक तकनीक को अपनाए और अभ्यास करे। सभी क्षेत्रों में तेजी से विकास और दक्षता के लिए यह आवश्यक और यह कारगर भी सिद्ध होगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार भविष्य में नई तकनीक जोड़कर राज्य के लोगों को बेहतर सेवाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है।

इस अवसर पर मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी और आशीष बुटेल, विधायक केवल सिंह पठानिया, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार आईटी और इनोवेशन, गोकुल बुटेल, ओएसडी, गोपाल शर्मा, सचिव आईटी, डॉ अभिषेक जैन, निदेशक सूचना और जनसंपर्क विभाग किरण भड़ाना, आईपीएस अधिकारी लीमा अफरोज और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।