दिल्ली/शिमला
डॉ. भीमराव आंबेडर की पुण्यतिथि को मनाया जाता है महापरिनिर्वाण दिवस इस अवसर पर सांसद एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने दिल्ली भाजपा कार्यालय में अम्बेडकर जी को विनम्र श्रद्धांजलि दी। डॉ अंबेडकर एक समाज सुधारक, विधिवेत्ता, अर्थशास्त्री, लेखक, बहुभाषाविद, मुखर वक्ता, विद्वान और धर्मों के विचारक थे. उनका जन्म वर्ष 1891 में महू, मध्य प्रांत (अब मध्य प्रदेश) में हुआ था। वह संविधान निर्माण की मसौदा समिति के अध्यक्ष थे, उन्हें ‘भारतीय संविधान का जनक’ माना जाता है और वह भारत के पहले कानून मंत्री थे। 6 दिसंबर, 1956 को उनका निधन हो गया था, चैत्य भूमि मुंबई में स्थित भीमराव अंबेडकर का स्मारक है।
More Stories
नड्डा ने केंद्रीय बजट को बताया सर्वजनहिताय एवं सर्वजन सुखाय के साथ ‘विकसित भारत’ निर्माण के संकल्प की प्रतिबद्धता का प्रतीक
महाकुंभ : प्रयागराज में भगदड़, 14 की मौत कई घायल, मंगलवार रात 1 बजे अचानक हुजूम उमड़ने के चलते मची भगदड़ से हुआ हादसा
खो-खो में भारतीय महिला और पुरुष टीम बनी वर्ल्ड चैम्पियन