जो पार्टी छोड़कर जा रहा है, उसे जय श्रीराम : विक्रमादित्य

शिमला
शिमला ग्रामीण के विधायक विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि हर्ष महाजन कॉन्ग्रेस छोड़ने से पहले बताते तो फूलमालाएं पहनाकर उन्हें विदाई देते । शिमला में वीरवार को प्रेस वार्ता में विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि सत्ता में रहते हुए महाजन ने खूब मजे लिए और जब संघर्ष की बारी आई तो हर्ष साथ छोड़ गए। प्रदेश की जनता ही तय करेगी कि उनका यह फैसला सही था या गलत। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि वे व्यक्तिगत तौर पर हर्ष का सम्मान करते हैं । उनके कांग्रेस से जाने से कोई फर्क नहीं पड़ने वाला उन्होंने कहा कि चुनावों को देखते हुए भाजपा ने विपक्षी दलों को तोड़ना शुरू कर दिया है। प्रदेश में मिशन लोट्स के लिए 500 करोड़ खर्च करने के लिए रखे हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें ऐसे कॉल आए या नहीं? वे सार्वजनिक नहीं करेंगे।
विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि हर्ष महाजन की रातोंरात विचारधारा क्यों बदली, उनका हृदय परिवर्तन कैसे हुआ? इसको लेकर महाजन स्वयं स्थिति स्पष्ट कर सकते हैं।