जोर का झटका धीरे से : आम आदमी पार्टी प्रदेश अध्यक्ष अनूप केसरी संगठन महासचिव सतीश ठाकुर जिला ऊना अध्यक्ष इकबाल सिंह भाजपा में शामिल

शिमला

हिमाचल प्रदेश में केजरीवाल के रोड शो आयोजित करने के दो दिन बाद ही भाजपा ने आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका दे दिया है । आम आदमी पार्टी के हिमाचल प्रदेश अध्यक्ष अनूप केसरी व पार्टी के संगठन महासचिव सतीश ठाकुर समेत जिला ऊना अध्यक्ष इकबाल सिंह भाजपा में शामिल हो गए हैं । केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने तीनों नेताओं को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर भारतीय जनता पार्टी में शामिल किया। हिमाचल प्रदेश में आम आदमी पार्टी के कुनबे के विस्तारीकरण के प्रयासों के लिए यह बड़ा झटका है ।