जे.सी.सी बैठक में सरकार का बड़ा एलान : सरकारी अनुबंध अवधि तीन वर्ष से घटाकर 2 वर्ष व सेवानिवृति के एक दिन पूर्व तक करुणामूलक आधार पर मिल सकेगी नोकरी, कर्मचारियों को 1-1 2016 से नए वेतनमान की भी घोषणा

शिमला
संयुक्त सलाहकार समिति की बैठक में सरकार की ओर से सरकार ने बड़ा एलान करते हुए हिमाचल में सरकारी अनुबंध अवधि तीन वर्ष से घटाकर दो वर्ष कर दी गई है इसके साथ ही प्रदेश सरकार द्वारा 6 वर्ष उपरांत की गई जे.सी.सी बैठक में करूणामूलक आधार पर नौकरी के संबंध में सरकार ने रिटायरमेंट के एक दिन पहले तक भी करुणामूल के आधार पर नौकरी दिए जाने का निर्णय लिया है। वहीं बैठक में सरकार ने हिमाचल के कर्मचारियों को 1-1 2016 से नए वेतनमान दिए जाने पर भी मोहर लगाने के साथ अनेकों निर्णय लिए।