जे.सी.सी बैठक के बाद नाराज पुलिसकर्मियों ने ओक ओवर में मुख्यमंत्री के समक्ष रखी मांगे, जयराम ठाकुर ने अधिकारियों संग बैठक कर मांगों पर गौर किए जाने का दिलाया भरोसा

शिमला

जे.सी.सी बैठक के बाद गुस्साए पुलिस कर्मियों को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बातचीत के लिए ओक ओवर बुलाया जहां कुछ पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में मुख्यमंत्री ने पुलिस कर्मियों की मांगे सुनी और सोमवार को अधिकारियों के साथ बैठक में उनकी मांगों पर विचार किए जाने का आश्वासन दिलाया ।