शिमला
जेओएआईटी के पेपर लीक करने के आरोप में विजिलेंस की टीम ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक हमीरपुर जिला के रहने वाले बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी चार लाख रुपये में जेओआईटी के पेपर बेच रहे थे। इस दौरान विजिलेंस की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों को पेपर बेचते हुए पकड़ा है। विजिलेंस की पूछताछ में एक आरोपी ने ये भी खुलासा किया है कि उसने भी पिछले वर्ष पेपर खरीदकर परीक्षा पास की है। इनमें से एक आरोपी की मां कर्मचारी चयन आयोग की कर्मचारी बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक की मां कर्मचारी चयन आयोग की सिक्रेसी ब्रांच में तैनात हैं। ऐसे में विजिलेंस की कार्रवाई में कई अहम खुलासे हो सकते हैं। जेओए आईटी की परीक्षा रविवार को आयोजित की जानी थी। उक्त परीक्षा के लिए करीब डेढ लाख अभ्यार्थियों ने आवेदन किए हैं। विजिलेंस की टीम पेपर का क्रॉस चेक कर रही है। अब यह परीक्षा रद्द कर दी गई है।
जेओएआईटी का पेपर हुआ लीक, परीक्षा रद्द, पेपर लीक मामले में 6 गिरफ्तार

More Stories
अवैध शराब पर कार्रवाई तेज, अप्रैल से अब तक 54,945 लीटर जब्त
शिमला ग्रामीण क्षेत्र NH 205 पर बनूटी चौक में तीन दुकानें जलकर राख, लाखों रुपए का नुकसान
भाजपा नेता राजीव बिंदल के बड़े भाई रामकुमार बिंदल रेप केस में गिरफ्तार, 25 वर्षीय युवती ने दुराचार का लगाया आरोप