चुनावों के लेकर विभिन्न समितियों का जल्द होगा गठन
टिकट घोषणा सभी कार्यकर्ता एकता के साथ काम करेंगे
शिमला
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि भाजपा उपचुनावों के लिए पूर्ण रूप से तैयार है। भाजपा ने इन चुनावों के लिए पहले से ही तैयारी कर ली है, हमारी अनेकों बैठके इस विशेष को लेकर हो चुकी है।
उन्होंने कहा कि मंडी, फतेहपुर, अर्की और जुब्बल कोटखाई उपचुनावों के संगठन की ओर से प्रभारी , सह प्रभारी एवं समन्वयक की नियुक्ति हो चुकी है। उन्होंने बताया कि जल्द चुनावों को लेकर सभी समितियों का गठन कर दिया जाएगा व प्रत्याशीयो की घोषणा कर दी जाएगी। चुनाव समिति की बैठक के बाद केंद्रीय संसदीय बोर्ड नामों की घोषणा करेगा।
उन्होंने कहा कि आज से ही हम चुनावों के लिए जुट गए है और सभी चारों सीटों पर जीत दर्ज करगे।
उन्होंने बताया कि सभी बातें धयान में रखते हुए जिताऊ प्रत्याशीयो का ही चयन किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि हमारे पास एसे काफी लोग है जो जीतने की क्षमता रखते है पर घोषणा के बाद सभी कार्यकर्ता साथ लगेंगे और जिसको टिकट मिलेगी उसे जिताएंगे।
उन्होंने कहा की केंद्र में नरेद्र मोदी सरकार और प्रदेश में जयराम सरकार की अनेकों जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा। भाजपा मज़बूत एवं सशक्त राजनीति दल है, इन चुनावों में हमारी जीत निश्चित है।

More Stories
बीपीएल सूची के नाम काटना, गरीबों को योजनाओं से बाहर करने का संगठित षड्यंत्र : राकेश जमवाल
मंडी से ऊना तक चलेगा जनजागरण अभियान, वरिष्ठ नेता करेंगे प्रेस वार्ताओं को संबोधित : भाजपा
मुख्यमंत्री ने राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला की मृतक छात्रा के परिजनों को ढांढस बंधाया, दोषियों के खिलाफ की जाएगी कड़ी कार्रवाई का दिया आश्वासन