शिमला
नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और भाजपा की प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री शिव प्रताप शुक्ला को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
भाजपा नेताओं ने कहा कि निश्चित तौर पर हिमाचल को शुक्ला के लंबे राजनीतिक और प्रशासनिक अनुभव एवं मार्गदर्शन का भरपूर लाभ प्राप्त होगा।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने हिमाचल के पूर्व राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि जिस प्रकार उन्होंने हिमाचल प्रदेश को राज्यपाल बन एक नई ऊर्जा प्रदान की उसके लिए उनका कार्यकाल सराहनीय है।

More Stories
बीपीएल सूची के नाम काटना, गरीबों को योजनाओं से बाहर करने का संगठित षड्यंत्र : राकेश जमवाल
मंडी से ऊना तक चलेगा जनजागरण अभियान, वरिष्ठ नेता करेंगे प्रेस वार्ताओं को संबोधित : भाजपा
मुख्यमंत्री ने राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला की मृतक छात्रा के परिजनों को ढांढस बंधाया, दोषियों के खिलाफ की जाएगी कड़ी कार्रवाई का दिया आश्वासन