शिमला
शिमला नेरवा मुख्य मार्ग पर चौपाल से 12 किलोमीटर दूर शिटना नामक स्थान पर कार संख्या H.P 08A-3078 दुर्घटनाग्रस्त हो गई। चालक द्वारा नियंत्रण खो जाने के कारण कार लगभग साढ़े तीन सौ फीट नीचे गहरी खाई में जा गिरी।जिसमें चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों के सहयोग द्वारा घायल व्यक्ति को चौपाल अस्पताल ले जा रहा था, लेकिन घायल व्यक्ति की हॉस्पिटल पहुंचने से पहले ही रास्ते में मौत हो गई। मृतक की पहचान राजेंद्र सिंह पुत्र श्याम सिंह ग्राम मिंडा तहसील नेरवा जिला शिमला के रूप में हुई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक राजेंद्र सिंह भारतीय सेना में तैनात था।
चौपाल के शिटना में कार दुर्घटनाग्रस्त, युवक की मौत

More Stories
अवैध शराब पर कार्रवाई तेज, अप्रैल से अब तक 54,945 लीटर जब्त
शिमला ग्रामीण क्षेत्र NH 205 पर बनूटी चौक में तीन दुकानें जलकर राख, लाखों रुपए का नुकसान
भाजपा नेता राजीव बिंदल के बड़े भाई रामकुमार बिंदल रेप केस में गिरफ्तार, 25 वर्षीय युवती ने दुराचार का लगाया आरोप