चंबा
सुंडला सलूनी मार्ग पर HRTC बस को अचानक आग लग जाने से बस पूरी तरह से राख हो गई है। गनीमत यह रही कि बस से धुआं उठता देख चालक व परिचालक ने बस को सड़क के किनारे खड़ा कर दिया और बस में मौजूद सवारियां पहले ही बाहर निकल गई। अन्यथा बड़ी घटना हो सकती थी । यह बस चंबा से सलूणी होते हुए लंगेरा जा रही थी। चम्बा से बस 12:55 बजे चंबा चली और डेढ़ से 2 घंटे का सफर तय करने के बाद डनून घराटनाला के पास पहुंची तो बस में अचानक आग लग गई जिससे बस पूरी तरह से राख हो गई।बस में 18 से 20 सवारियां मौजूद थी।
चम्बा में सुंडला सलूनी मार्ग पर HRTC बस में अचानक लगी आग, चालक की सूझ बूझ से बची यात्रियों की जान

More Stories
अवैध शराब पर कार्रवाई तेज, अप्रैल से अब तक 54,945 लीटर जब्त
शिमला ग्रामीण क्षेत्र NH 205 पर बनूटी चौक में तीन दुकानें जलकर राख, लाखों रुपए का नुकसान
भाजपा नेता राजीव बिंदल के बड़े भाई रामकुमार बिंदल रेप केस में गिरफ्तार, 25 वर्षीय युवती ने दुराचार का लगाया आरोप