शिमला
गुड़ियाँ कांड पर कांग्रेस नेत्री प्रतिभा सिंह द्वारा दिए गए बयान पर उठा बवाल थमता नजर नहीं आ रहा । जुब्बल कोटखाई से भाजपा नेत्री नीलम सरैक के प्रतिभा सिंह पर किए गए जुबानी हमलों के जवाब में आज कांग्रेस के युवा नेता व शिमला ग्रामीण के विधायक विक्रमादित्य सिंह ने भाजपा नेत्रियों पर जुबानी हमला करते हुए कहा की जिस तरह से भाजपा महिला नेत्रियां प्रतिभा सिंह के तथाकथित बयांन पर प्रदर्शन कर रही हैं उसको देखकर उन्हें भाजपा नेत्रियों पर तरस आता है, उन्होंने कहा कि बीते साढ़े चार वर्षों में हुए 1500 बलात्कारों पर भी भाजपा नेत्रियों ने ऐसा ही तांडव मचाया होता तो वे उनके मुरीद हो गए होते।
विक्रमादित्य सिंह ने सोशल मीडिया के माध्यम से कहा कि भाजपा की ये महिला नेत्रियां राजनीति की शिकार हैं और अपने राजनीतिक आकाओं के आदेशों पर चलने के लिए मजबूर हैं, इसलिए हमारी संवेदनाएं ऐसी महिला नेत्रियों के साथ हैं। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि मैं इनसे कहूंगा कि वे सही के साथ आगे चलें, ग़लत का विरोध करें । उन्होंने कहा कि प्रतिभा सिंह ने कहीं भी ये नहीं कहा कि गुड़िया कांड छोटी घटना है । इसे भाजपाने बेवजह राजनीतिक तूल दिया है। उन्होंने कहा कि आज भी सी बी आई और सरकार दोषियों को पकड़ नहीं पाई है आज तक सी बी आई की जांच से गुड़िया को न्याय नहीं मिल पाया है ।
विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि जनता सब समझती है भाजपा इस तरह के प्रोपोगेंडा बंद करे। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि बेरोजगारी, कर्मचारियों, बागवानों के साथ साथ भाजपा की असफलता के मुद्दों पर हिमाचल की जनता आने वाले चुनावों में मुंहतोड़ जवाब देगी।
गुड़िया कांड पर प्रतिभा के ब्यान पर जारी है बवाल, विक्रमादित्य सिंह बोले भाजपा महिला नेत्रियों पर आता है तरस

More Stories
बीपीएल सूची के नाम काटना, गरीबों को योजनाओं से बाहर करने का संगठित षड्यंत्र : राकेश जमवाल
मंडी से ऊना तक चलेगा जनजागरण अभियान, वरिष्ठ नेता करेंगे प्रेस वार्ताओं को संबोधित : भाजपा
पंजाबी गायक गैरी संधू ने मुख्यमंत्री से की भेंट