कॉन्ग्रेस की घोषणाओं से चढ़ा सियासी पारा,ओल्ड पेंशन, 300 यूनिट मुफ्त बिजली,महिलाओं को मासिक 1500 भत्ता दिए जाने का खेला दांव

शिमला
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री व प्रदेश कांग्रेस के मुख्य चुनाव पर्यवेक्षक भूपेश भघेल की हिमाचल की जनता को की गई चुनावी घोषणाओं ने सूबे का सियासी पारा चढ़ा दिया है ।
पीटरहॉफ में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस ने सत्ता में वापसी के बाद हिमाचल की जनता को छत्तीसगढ़ और राजस्थान की तर्ज पर ओल्ड पेंशन दकीम बहाल किए जाने के वादे के साथ प्रति माह 300 यूनिट मुफ्त घरेलू बिजली और 18 से 60 वर्ष तक की महिलाओं को 1500 मासिक भत्ता अदायगी किए जाने का सियासी दांव चला । इसके साथ ही बघेल ने राज्य में स्वरोजगार के लिए 680 करोड़ के बजट का प्रावधान करने व बागवानों को प्रति किलो 20 रुपये सेब का न्यूनतम समर्थन मूल्य देने के अतिरिक्त किसानों की फसलों का समर्थन मूल्य दिए जाने की बात कही । उन्होंने जल्द ही कांग्रेस के घोषणापत्र के जारी होने की बात कही ।