कैग रिपोर्ट पेश: पूर्व सरकार ने बिना बजट अनुमान 623.40 करोड़ रुपये खर्च डाले

धर्मशाला
कैग नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक ने हिमाचल में वितीय अव्यवस्था की पोल खोली। शुक्रवार को उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने विधानसभा के सदन पटल पर वितीय वर्ष 2021-22 की कैग रिपोर्ट रखी । इस कैग रिपोर्ट के अनुसार पिछली सरकार ने बिना बजट अनुमानों के 623 करोड़ रुपये खर्च कर डाले।