स्थापना दिवस हिमाचलियों के अंदर एकजुटता बढ़ाने का अवसर
नई दिल्ली/शिमला
हिमाचल प्रदेश पूर्ण राजत्व दिवस की 55 वीं वर्षगाँठ के अवसर पर आज दिल्ली में पूर्व केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर के आवास पर “हिमाचल राजत्व दिवस” कार्यक्रम में हज़ार से ज़्यादा प्रवासी हिमाचलियों ने धूमधाम से मनाया।
इस अवसर पर अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा “ हिमाचल के लोगों ने अपनी मेहनत के दम पर दुनिया भर के अपनी एक सशक्त पहचान बनाई है। हिमाचल स्थापना दिवस हम सब के अंदर एकजुटता को बढ़ाने व अपने प्रदेश की संस्कृति, परंपरा, और गौरवशाली इतिहास को याद करने और इसे नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प लेने का अवसर है। आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने छोटे से राज्य हिमाचल से निकल कर विश्व की सबसे बड़ी पार्टी का नेतृत्व कर पूरे प्रदेश का मान-सम्मान बढ़ाया है। जहां तक दिल्ली में आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल की बात है तो ये लोग चुनाव हार रहे हैं और हताशा, निराशा और बौखलाहट केजरीवाल के चेहरे पर साफ़ दिख रही है। भाजपा दिल्ली में दो तिहाई बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है, क्योंकि केजरीवाल सरकार पूरी तरह एक्सपोज़ हो चुकी है। आज से कुछ साल पहले केजरीवाल ने कहा था यमुना जी को साफ करूंगा और डुबकी लगाऊंगा। अब दिल्ली की जनता ने उनको डुबोने का मन बना लिया है। दिल्ली में न हवा साफ है, न पानी साफ है, न गंदगी के पहाड़ साफ है। इस बार दिल्ली से आम आदमी पार्टी ही साफ होने जा रही है।

More Stories
मंडी आपदा पीड़ितों की चीखें बाकी और सुक्खु सरकार ढोल-नगाड़ों में डूबी, जनता के घावों पर नमक का जश्न : परमार
उपमुख्यमंत्री ने मंच से ही अपने मुख्यमंत्री को ‘निकम्मा’ करार दिया—कांग्रेस सरकार की अंदरूनी टूट उजागर : शर्मा
मंडी के पड्डल मैदान में कांग्रेस का भव्य जन-संकल्प सम्मेलन आयोजित, उमड़े जनसैलाब से बना उत्सवी माहौल