शिमला
हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर ज़िले के ज़िला परिषद सदस्यों ने आज नई दिल्ली में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से मुलाकात की। इस दौरान हमीरपुर से सांसद व केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा एवं खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर भी मौजूद रहे।
इस दौरान ज़िला परिषद सदस्यों ने माननीय उपराष्ट्रपति महोदय से विभिन्न सामाजिक एवं अन्य मुद्दों पर विचार साझा कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया।
ज़िला परिषद सदस्यों में बगेहड़ा से रणजीत सिंह राणा, दरोग़न पट्टी कोट से बबली ,जंगलरोपा से नरेश कुमार, अणु से आशा देवी, धीरड़ से पवन कुमार, जाहू से राजकुमारी, खरवाड से रमन वर्मा, भोरंज से मधुबाला, करेर से राजेश कुमार, बड़सर से बीना देवी, दांदडू से संजीव कुमार, लहड़ा से संजीव कुमार और धनेटा से संजय कुमार ने उपराष्ट्रपति से शिष्टाचार भेंट की।

More Stories
बीपीएल सूची के नाम काटना, गरीबों को योजनाओं से बाहर करने का संगठित षड्यंत्र : राकेश जमवाल
मंडी से ऊना तक चलेगा जनजागरण अभियान, वरिष्ठ नेता करेंगे प्रेस वार्ताओं को संबोधित : भाजपा
मुख्यमंत्री ने राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला की मृतक छात्रा के परिजनों को ढांढस बंधाया, दोषियों के खिलाफ की जाएगी कड़ी कार्रवाई का दिया आश्वासन