कुसुम्पटी यूथ कांग्रेस की बैठक आयोजित विधायक अनिरुद्ध सिंह ने पार्टी युवाओं को दिया एकता का मंत्र, 120 युवाओं ने दिखाया जोश

शिमला
कुसुम्पटी यूथ कांग्रेस की बैठक आज कांग्रेस ऑफिस में संपन हुई । जिसमें लगभग 120 युवाओं ने भाग लिया। बैठक में विधायक अनिरुद्ध सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे । उनके साथ हिमाचल यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष नेगी निगम भंडारी, कुसुम्पटी ब्लॉक अध्यक्ष रामकृष्ण शांडिल, कुसुम्पटी ब्लॉक महिला अध्यक्षा रिंकू वर्मा, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष भूपेंद्र कंवर, पूर्व यूथ कांग्रेस अध्यक्ष ऋषि राठौर, बीडीसी सदस्य बलविंदर सिंह बल्लू, प्र यूथ कांग्रेस प्रवक्ता हेमंत शर्मा, पूर्व पार्षद नरेन्द्र ठाकुर, किशोर ठाकुर, टेकचंद वर्मा, गौरव वर्मा, सेवक राम भी उपस्थित रहे। इस दौरान विधायक अनिरुद्ध सिंह और निगम भंडारी ने युवाओं को संबोधित किया और उन्हें एकत्रित होकर यूथ कांग्रेस को मजबूत करने के लिए प्रेरित किया।