कुल्लू के सैंज में रैला घाटी पर अटकी बस, टला बड़ा हादसा सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला

कुल्लू
देवभूमि कहलाने वाले हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को कुल्लू जिला में तब दैवीय चमत्कार का एहसास हुआ जब सैंज क्षेत्र की रैला घाटी में पहुंची एच आर टी सी की बस के चालक को अचानक चक्कर महसूस हुआ जिसके चलते एकाएक बस अनियंत्रित होकर पहाड़ी पर जा अटकी । बस में सवार 26 से 30 सवार यात्रियों को बस से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया । पहाड़ी पर अटकने के कारण एक बड़ा हादसा होते होते टल गया।