कुनिहार के धर्मपुर मार्ग पर पिकअप व आल्टो कार में टक्कर, दो की मौत

अर्की
कुनिहार के धर्मपुर मार्ग पर झांजी कम्पेक्स के समीप पिकअप और ऑल्टो कार में टक्कर हो जाने से कार सवार दो व्यक्तियों की मौत हो गई जबकि 1 व्यक्ति घायल हो गया ।
डीएसपी रमेश शर्मा ने मसमले की पुष्टि करते हुए बताया कि बीती रात कुनिहार दुर्घटना के घायलों को उपचार के लिए अर्की भेज गया था जहां उपचार के दौरान दो कार सवार घायलों की मौत हो गई । मृतकों की पहचान योगेश निवासी गांव शानन व दीपक गांव बागी बखालग के रूप में हुई है ।