सोलन
किसान नेता राकेश टिकैत के सोलन पहुँचने पर एक आढ़ती के साथ झड़प हो गई । वाहन में सवार टिकैत और मौके पर मौजूद आढ़ती के बीच नारेबाजी को लेकर शुरू हुई बहस इतनी बढ़ी कि बात ‘तेरे बाप की जगह है’ बोल तक जा पहुंची । आढ़ती ने जहां टिकैत पर कारोबार में दखल का आरोप लगाया तो वहीं टिकैत ने कहा आर.एस.एस के लोग हैं, दबाना चाहते हैं, बहरहाल मामला किसी तरह शांत हुआ ।
इस दौरान राकेश टिकैत ने कहा कि हिमाचल का किसान भी सरकारी नीतियों से तंग है । उन्होंने कहा कि बारह वर्ष पूर्व हिमाचल में एक कंपनी ने यहाँ आकार पैठ बनाई और फिर मंडियों को बर्बाद किया । उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश और देश में फूड चेन पर कब्जा होने वाला है । उन्होंने कहा कि जब सेब के इस समय 2011 के रेट तय किए गए हैं तो डीजल और पेट्रोल के भी 2011 के रेट तय होने चाहिए । किसान नेता ने कहा जब तक फसलों के रेट इसी तरह कम होंगे तब तक आंदोलन जारी रहेगा ।

More Stories
बीपीएल सूची के नाम काटना, गरीबों को योजनाओं से बाहर करने का संगठित षड्यंत्र : राकेश जमवाल
मंडी से ऊना तक चलेगा जनजागरण अभियान, वरिष्ठ नेता करेंगे प्रेस वार्ताओं को संबोधित : भाजपा
मुख्यमंत्री ने राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला की मृतक छात्रा के परिजनों को ढांढस बंधाया, दोषियों के खिलाफ की जाएगी कड़ी कार्रवाई का दिया आश्वासन