कालका-शिमला ट्रैक पर टूटू रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, स्थानीय लोगों ने रोष स्वरूप रोका रेलवे मार्ग, ब्रिज निर्माण आश्वासन के बाद खुला ट्रैक

शिमला
शिमला-कालका रेलवे ट्रैक पर टूटू रेलवे स्टेशन के समीप ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई । मामले की सूचना मिलते ही पुलिस व रेलवे पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे व हादसे के शिकार व्यक्ति को गहरी चोटों की अवस्था में आइजीएमसी ले जाया गया लेकिन उसे नही बचाया जा सका ।
हादसे पर स्थानीय लोगों सहित मज्याठ वार्ड पार्षद ने घटना पर रोष स्वरूप ट्रेन का रास्ता रोक घटनास्थल पर पूर्व से की जा रही ब्रिज निर्माण किए जाने की मांग उठाई।
घटना के बाद देर शाम आंदोलनरत लोगों के साथ रेलवे व जिला प्रसाशन अधिकारियों में सहमति के बाद सोमवार को अम्बाला रेलवे अधिकारियों के शिमला पहुंचकर रेलवे ब्रिज व एम्बुलेंस मार्ग के लिए एन.ओ.सी जारी किए जाने के आशवासन के बाद ही गुस्साई जनता शांत हुई ।