शिमला
हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद काँग्रेज़ के नवनिर्वाचित विधायकों की चंडीगढ़ दौड़ और फिर आज शिमला के सीसील होटल में विधायकों से राय और बातचीत के बाद काँग्रेस प्रदेश कार्यालय राजीव भवन में विधायक दल की बैठक भी मुख्यमंत्री का नाम फाइनल नहीं कर पाई। कांग्रेस विधायक दल की बैठक में देर रात मुख्यमंत्री को लेकर कोई फैसला नही हो सका। बैठक में पार्टी के सभी 40 विधायक मौजूद रहे। विधायकों ने सर्व समिति से सिंगल लाइन प्रस्ताव पारित करके आलाकमान को मुख्यमंत्री के नाम के लिए अधिकृत कर दिया है। आलाकमान के इशारे के बाद विधायक दल का नेता चुना जाएगा। राज्य कांग्रेस के प्रभारी शुक्ला ने देर रात दस बजे बुलाए पत्रकार सम्मेलन में यह जानकारी दी ।

More Stories
नाहन में सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की जयंती पर रन-फॉर-यूनिटी का आयोजन
कांग्रेस को न तो आपदा प्रभावित परिवारों के पुनर्वास की चिंता और न ही आवास की : बिंदल
केन्द्र द्वारा भेजी गई राशि विकास एवं पुनर्वास कार्यों पर हो खर्च – बिंदल