• समिति की अध्यक्षता करेंगे गोविन्द ठाकुर पूर्व मंत्री एवं प्रदेश उपाध्यक्ष
शिमला
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने एक अधिसूचना जारी करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने 15 अगस्त बीत जाने के बाद भी अभी तक सेब के संग्रह केंद्र (Collection Centres) प्रदेश के विभिन्न हिस्सो में शुरू नहीं किए हैं। यह विषय बागवानों के लिए बहुत गंभीर विषय बन चुका है। इस विषय को लेकर भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश निम्न टीम का गठन कर रही है, जो सेब उत्पादक क्षेत्रों का सर्वेक्षण करते हुए अपनी रिपोर्ट तैयार करेगी, जिसके आधार पर बागवानों को होने वाले नुकसान के सम्बन्ध में आवाज उठाएगी। इसी प्रकार एपीएमसी की धांधली पर भी यही कमेटी संज्ञान लेगी।
डॉ राजीव बिंदल ने बताया कि इस समिति के अध्यक्ष गोविन्द ठाकुर पूर्व मंत्री एवं प्रदेश उपाध्यक्ष होंगे, इस समिति के सदस्य बलवीर वर्मा विधायक एवं प्रदेश प्रवक्ता, चेतन बरागटा प्रदेश प्रवक्ता, संदीपनी भारद्वाज प्रदेश प्रवक्ता, अरूण फाल्टा जिलाध्यक्ष महासू, यशवंत सिंह नेगी जिलाध्यक्ष किन्नौर, निहाल चंद शर्मा जिलाध्यक्ष मण्डी, हीरालाल जिलाध्यक्ष सुंदरनगर, अमित सूद जिलाध्यक्ष कुल्लू और नरेश शर्मा पूर्व चेयरमैन एपीएमसी होंगे।

More Stories
मंडी आपदा पीड़ितों की चीखें बाकी और सुक्खु सरकार ढोल-नगाड़ों में डूबी, जनता के घावों पर नमक का जश्न : परमार
उपमुख्यमंत्री ने मंच से ही अपने मुख्यमंत्री को ‘निकम्मा’ करार दिया—कांग्रेस सरकार की अंदरूनी टूट उजागर : शर्मा
मंडी के पड्डल मैदान में कांग्रेस का भव्य जन-संकल्प सम्मेलन आयोजित, उमड़े जनसैलाब से बना उत्सवी माहौल