कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष खीमी राम

दिल्ली/शिमला
हिमाचल बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष खीमी राम शर्मा (Khimi Ram sharma) कांग्रेस में शामिल हो गए हैं. दिल्ली में हिमाचल प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला (Himachal Pradesh in-charge Rajeev Shukla) की मौजूदगी में खीमीराम ने कांग्रेस का हाथ (Khimi Ram Joins Congress) थामा. इस दौरान हिमाचल कांग्रेस के नेता सुधीर शर्मा समेत अन्य नेता भी शामिल थे. बीते कई दिनों से खीमी राम के कांग्रेस में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही थी ।