शिमला
प्रवर्तन निदेशालय की ओर से कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ की जा रही कार्रवाई के विरोध में आज हिमाचल कांग्रेस ने प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह की अगुवाई में राजभवन के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया । इस दौरान नारे लगाते हुए कांग्रेस ने भाजपा पर केंद्रीय एजेंसियों का गलत इस्तेमाल कर लोकतंत्र की हत्या के प्रयास किए जाने का आरोप लगाया व झूठे मुकद्दमे गढ़कर राहुल गांधी को प्रताड़ित किए जाने का षड्यंत्र करार दिया
इस दौरान प्रतिभा सिंह ने कहा कि आज सारा देश राहुल गांधी के साथ खड़ा है और कांग्रेस का हर कार्यकर्ता भाजपा द्वारा करवाई जा रही इस प्रताड़ना के बंद न हो जाने तक इसी तरह सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करता रहेगा तो वहीं मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि कांग्रेस भाजपा के मंसूबों को कामयाब नहीं होने देगी । अग्निहोत्री ने कहा कि ब्लॉक जिला सहित विधानसभा सत्र पर कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदर्शन करेगा । कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प भी हुई ।
कांग्रेस का राजभवन के बाहर जोरदार प्रदर्शन, राहुल पर ईडी की कार्रवाई को भाजपा का षडयंत्र दिया करार

More Stories
बीपीएल सूची के नाम काटना, गरीबों को योजनाओं से बाहर करने का संगठित षड्यंत्र : राकेश जमवाल
मंडी से ऊना तक चलेगा जनजागरण अभियान, वरिष्ठ नेता करेंगे प्रेस वार्ताओं को संबोधित : भाजपा
पंजाबी गायक गैरी संधू ने मुख्यमंत्री से की भेंट