दिल्ली/शिमला
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि सोमवार को दिल्ली में भाजपा की राष्ट्रीय पदाधिकारी बैठक हुई जिसके अंदर हिमाचल प्रदेश से राष्ट्र में सभी पदाधिकारियों ने भाग लिया। कश्यप ने बताया कि राष्ट्रीय परिषद की बैठक में कई महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा हुई और इसमें हाल ही में हिमाचल प्रदेश में हुए चुनावों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
कश्यप ने बताया कि हिमाचल प्रदेश द्वारा राष्ट्रीय बैठक में बताया गया कि हिमाचल प्रदेश में 76.61% का मतदान हुआ, जिसमें महिलाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।
महिलाओं के बड़े मतदान के रुझान जो सामने आए उससे साफ झलकता है कि हिमाचल प्रदेश में भाजपा की सरकार पुनः बनने वाली है।
राष्ट्रीय परिषद की बैठक में बताया गया कि हिमाचल प्रदेश में सभी वर्गों ने बढ़-चढ़कर मतदान में भाग लिया और उसमें से अधिकांश मत भाजपा के पक्ष में आने वाले हैं।
उन्होंने बताया कि जिस तरह का आंकलन भारतीय जनता पार्टी लगा रही है उसी प्रकार के एग्जिट पोल भी सामने आए हैं और नतीजे एग्जिट पोल से बढ़ चढ़कर आएंगे।
एग्जिट पोल तो केवल शुरुआती रुझान है और आने वाले समय में भाजपा की सीटें एग्जिट पोल से काफी ज्यादा आने वाली है।
8 तारीख को जो नतीजे सामने आएंगे तो भाजपा 40 से अधिक सीटें जीतकर सरकार बनाएगी।
उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय परिषद की बैठक में आगामी रणनीति के ऊपर भी विस्तृत चर्चा की गई।
More Stories
मुख्यमंत्री ने केंद्र से विशेष राहत पैकेज की मांग की, समीक्षा बैठक के दौरान प्रधानमंत्री के समक्ष हिमाचल से जुड़े विभिन्न मामलों को उठाया
आज का दिन हिमाचल के लिए गौरव का दिन, प्रधानमंत्री ने आपदा प्रभावितों का दुःख-दर्द बांटा : बिंदल
आपदा में हिमाचल का हाथ थामने के लिए मोदी का आभार, 1500 करोड़ की वित्तीय सहायता हिमाचल के ज़ख्मों पर मरहम: अनुराग