शिमला
भाजपा हिमाचल प्रदेश ने आज पूर्व विधायक जवाहर लाल ठाकुर पर बड़ी कार्यवाही की है, भारतीय जनता पार्टी ने जवाहर ठाकुर को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है।
यह नोटिस भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं प्रभारी मंडी संसदीय क्षेत्र राकेश जम्वाल द्वारा जवाहर को गया है, नोटिस में जवाहर ठाकुर को साफ संदेश दिया गया है कि भाजपा प्रदेश नेतृत्व के विरुद्ध उन्होंने जो वक्तव्य दिए हैं वह सोशल मीडिया और समाचार पत्रों में साफ प्रकाशित हुआ हैं जिससे पार्टी की छवि को नुकसान हुआ है।
यह पार्टी अनुशासनहीनता का गंभीर मामला है, नोटिस में यह भी लिखा है कि अतः इस संबंध में जवाहर ठाकुर पार्टी को लिखित रूप में 7 दिन के भीतर स्पष्टीकरण पत्र लिखेंगे अन्यथा उनके खिलाफ नियम अनुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
राकेश जम्वाल ने कहा कि पार्टी के साथ विचार-विमर्श कर कारण बताओ नोटिस जवाहर ठाकुर को ईमेल और व्हाट्सएप द्वारा जारी कर दिया गया है।

More Stories
बीपीएल सूची के नाम काटना, गरीबों को योजनाओं से बाहर करने का संगठित षड्यंत्र : राकेश जमवाल
मंडी से ऊना तक चलेगा जनजागरण अभियान, वरिष्ठ नेता करेंगे प्रेस वार्ताओं को संबोधित : भाजपा
मुख्यमंत्री ने राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला की मृतक छात्रा के परिजनों को ढांढस बंधाया, दोषियों के खिलाफ की जाएगी कड़ी कार्रवाई का दिया आश्वासन