शिमला
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया । 5 जनवरी 1932 को जन्मे कल्याण सिंह ने 89 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली ।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हिमाचल के पूर्व राज्यपाल एवं उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होने कहा कि कल्याण सिंह के निधन का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है। उनका निधन भाजपा परिवार के लिए एक अपूरणीय क्षति है जिसकी भरपाई नहीं हो सकती । उन्होने एक राजनेता के तौर पर राष्ट्र एवं जनहित और हिन्दुत्व की रक्षा के लिए अनुकरणीय भूमिका निभाई जिसे भुलाया नहीं जा सकता ।

More Stories
बीपीएल सूची के नाम काटना, गरीबों को योजनाओं से बाहर करने का संगठित षड्यंत्र : राकेश जमवाल
मंडी से ऊना तक चलेगा जनजागरण अभियान, वरिष्ठ नेता करेंगे प्रेस वार्ताओं को संबोधित : भाजपा
मुख्यमंत्री ने राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला की मृतक छात्रा के परिजनों को ढांढस बंधाया, दोषियों के खिलाफ की जाएगी कड़ी कार्रवाई का दिया आश्वासन