आठवें अंतराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने शिमला के श्री राम मंदिर में किया योग

शिमला

आठवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने शिमला के श्री राम मंदिर में सामूहिक रूप से योगासन प्रक्रियाएं की ।

इस दौरान भारद्वाज ने योग रखे निरोग का संदेश देकर स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मन के लिए योग को दैनिक जीवन में शामिल किए जाने को आवश्यक करार दिया।