आईजीएमसी में 32 करोड़ से बनेगी 800 वाहनों की पार्किंग, मुख्यमंत्री का एलान

शिमला
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि आईजीएमसी में आने वाले रोगियों ,चिकित्सकों,परिचारकों और आम जनमानस की सुविधा के लिए स्मार्ट सीटी परियोजना के अंतर्गत करीब 32 करोड़ की लागत से पार्किंग का निर्माण किया जाएगा जिसमें 800 वाहनों को पार्क किए जाने की सुविधा रहेगी ।