आईजीएमसी के 10 डॉक्टरों समेत हिमाचल में शुक्रवार को कोरोना के 751 नए मामले, आगामी कैबिनेट में प्रदेश लग सकती हैं कुछ बंदिशें

शिमला

आईजीएमसी के 10 डॉक्टरों के कोरोना संक्रमित पाए जाने से हड़कंप की स्थिति उत्पन्न हो गई है । इसके साथ ही हिमाचल में शुक्रवार को कोरोना के 751 नए मामले सामने आने से बिगड़ते हालातों से स्वास्थ्य विभाग और सरकार के समक्ष चिंता उभर आई है । कोरोना के बिगड़ते हालातों को देखते हुए 28 जुलाई को होने वाली कैबिनेट बैठक में प्रदेश में कुछ बंदिशें लग सकती हैं ।