शिमला
आईजीएमसी व दंत कर्मचारी संघ के प्रधान हरिद्र सिंह मैहता, महामंत्री हनिश ठाकुर, वरिष्ठ उप प्रधान कल्पना, सयुंक्त सचिव रंजीत कुमार, उपप्रधान भरत, कोषाध्यक्ष अरविंद पाल व उनकी समस्त कार्यकारिणी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का सरकारी कर्मचारियों व पैनशरो को 3% महंगाई भत्ता दिये जाने पर धन्यवाद व आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकारी कर्मचारी सरकार के कार्यों में एक अहम भूमिका निभाता है। संघ पदाधिकारियों ने सुक्खू सरकार से समय रहते अन्य शेष वित्तीय लाभों को भी जल्द प्रदान किए जाने की अपील की है। ताकि कर्मचारी अपने तथा अपने परिवार का पालन पोषण अच्छे ढंग से कर सकें ।
संघ पदाधिकारियों ने कहा कि सरकारी कर्मचारी मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से बहुत सी उम्मीदें रखते हुए सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे व सरकार का हरसंभव सहयोग करेंगे ।
उधर लोकल यूनिट नर्सिंग एसोसिएशन की अध्यक्ष शीतल, महामंत्री ममता भारद्वाज, हरिप्रिया विद्याधर के अतिरिक्त चतुर्थ कर्मचारी संघ के प्रधान मोहन लाल, महामंत्री अनिल, लेबोरेट्री संघ के प्रधान राजन महामंत्री चमन लाल व राजेश रोका, कपूर जिष्टु व दंत चिकित्सालय के प्रधान निधि, महामंत्री संतोष शर्मा व हेमराज ने भी सयुंक्त ब्यान में प्रदेश सरकार का धन्यवाद व्यक्त किया है।

More Stories
बीपीएल सूची के नाम काटना, गरीबों को योजनाओं से बाहर करने का संगठित षड्यंत्र : राकेश जमवाल
मंडी से ऊना तक चलेगा जनजागरण अभियान, वरिष्ठ नेता करेंगे प्रेस वार्ताओं को संबोधित : भाजपा
मुख्यमंत्री ने राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला की मृतक छात्रा के परिजनों को ढांढस बंधाया, दोषियों के खिलाफ की जाएगी कड़ी कार्रवाई का दिया आश्वासन