आइजीएमसी की एक और फ़तह खाने की नली के कैंसर का सफलतापूर्वक किया ऑपरेशन

शिमला
चिकित्सा क्षेत्र में आईजीएमसी ने एक और फ़तह हासिल करते हुए आहार नली के जटिल कैंसर के सफलतापूर्वक ऑपरेशन को अंजाम दिया है । आईजीएमसी के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ जनक राज और सर्जरी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ डी.के.वर्मा और डॉक्टर ललित ने यह जानकारी देते हुए कहा कि अस्पताल के इतिहास में आइजीएमसी में 24 अक्तूबर को “खाने की नली में हुए कैंसर” का सफलतापूर्वक उपचार किया गया और ऑपरेशन के बाद मरीज पूरी तरह से स्वस्थ होकर घर लौट गया है !
उन्होंने बताया कि इस तकनीक से अभी तक हिमाचल के किसी भी अस्पताल में ऑपरेशन नहीं किया गया है ।
उन्होंने बताया कि पहले पेट छाती और गले के पास चीरा लगाकर ऑपरेशन किया जाता था लेकिन आधुनिक तकनीक के तहत अब सिर्फ गले और पेट में ही चीरा लगाकर इस ऑपरेशन को अंजाम दिया गया है। जिसके बाद एनेस्थीसिया और सर्जरी विभाग के चिकित्सक की जांच प्रक्रिया के बाद इस ऑपरेशन को अंतिम रूप दिया गया ।अब उपचार के बाद उनके खाने-पीने की स्थिति में काफी सुधार दर्ज हुआ है ।