आंदोलन दबाने के मकसद से हुई गिरफ्तारी : शिवानी

आंदोलन दबाने के मकसद से हुई गिरफ्तारी : शिवानी
देवभूमि क्षत्रिय संगठन के अध्यक्ष रुमित ठाकुर व देवभूमि स्वर्ण संगठन के अध्यक्ष मदन ठाकुर व एक अन्य की नेता दीपक ठाकुर की गिरफ्तारी पर रुमित ठाकुर की धर्मपत्नी शिवानी ठाकुर ने सोशल मीडिया के माध्यम से पुलिस द्वारा की गई इन गिरफ्तारियों को आंदोलन दबाने का प्रयास करार दिया है। उन्होंने कहा कि रुमित और गिरफ्तार किए गए उनके साथी पथराव और धक्कामुक्की के समय मौके पर मौजूद नहीं थे, वे तो लगातार पथराव व हिंसा न करने की अपील किए जा रहे थे । शिवानी ने पूछा कि वे लोग जो मरने मारने के लिए तैयार रहने की बात कर रहे थे वे आज कहाँ है ।उन्होंने कहा कि सवर्णों की एकता और अखंडता पर जो प्रश्नचिन्ह लगा है ,उसका पूरा लाभ सरकार ने उठाया है। शिवानी ने कहा कि संगठन टूटा नहीं है यह काम करता रहेगा ।