शिमला
स्वास्थ्य मंत्रालय, भारत सरकार के दिशा निर्देशानुसार आज़ादी की 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर “कोविड वैक्सीन अमृत महोत्सव” को आरंभ किया गया है, इसके तहत 18 से 59 वर्ष के बीच के सभी पात्र आयु समूहों के लिए एहतियाती खुराक मुफ़्त प्रदान की जा रही है । ये खुराक सभी सरकारी सीवीसी में 15 जुलाई 2022 से 30 सितंबर 2022 तक 75 दिनों के लिए मुफ्त में दी जाएगी। पहले केवल 60 वर्ष और उससे अधिक उम्र के नागरिकों, फ्रंट लाइन कार्यकर्ताओं और स्वास्थ्य देखभाल कर्मचारियों को सरकार में मुफ्त एहतियाती खुराक दी जाती था। कोविड वैक्सीन अमृत महोत्सव के तहत 18 से अधिक की कुल 50 लाख आबादी का टीकाकरण किया जाएगा।
18-59 वर्ष के समूह के सभी लोग, जिन्होंने दूसरी खुराक के दिन से 6 महीने या 26 सप्ताह पूरे कर लिए हैं, एहतियाती खुराक के लिए पात्र हैं। जिन लोगों ने हाल ही में कोविड -19 संक्रमण के लिए सकारात्मक परीक्षण किया है, उन्हें एहतियाती खुराक देने से पहले संक्रमण से ठीक होने के लिए 90 दिनों तक इंतजार करना होगा ।

More Stories
AIMSS चमियाना के गैस्ट्रोएंटोलॉजी विभाग की टीम ने 23 वर्षीय युवती के भोजन नली में फंसे सिक्के को सफलतापूर्वक निकालकर रचा इतिहास
चमियाणा और टांडा के बाद आईजीएमसी शिमला में शुरू होगी रोबोटिक सर्जरी: मुख्यमंत्री
नेरचौक मेडिकल कॉलेज में इसी वर्ष शुरू होगी रोबोटिक सर्जरी, एमआरआई के लिए 28 करोड़ रुपये, कैथ लैब के लिए 12 करोड़ किए जारी : मुख्यमंत्री