शिमला
हिमाचल प्रदेश सीपीआईएम राज्य कमेटी ने अदानी कंपनी द्वारा दाड़लाघाट अंबुजा सीमेंट प्लांट और बिलासपुर बरमाणा एसीसी सीमेंट प्लांट को बंद करने की कड़ी निंदा की है।
सीपीआईएम ने कहा कि दाड़लाघाट और एसीसी में लोगों ने अपनी कीमती जमीने इन उद्योगों के लिए दी है और अब अदानी कंपनी जिसने हाल ही में दाड़लाघाट और एसीसी को खरीदा है, अब कंपनी ने इन दोनों उद्योगों को बिना किसी कारण पिछले कल बंद करने का नोटिस लगा दिया है। दोनों उद्योगों में हजारों मजदूर और ट्रक ऑपरेटर की रोजी-रोटी पर जबरदस्त हमला अदानी कंपनी द्वारा किया गया है।
हिमाचल प्रदेश में सीमेंट उद्योग मुनाफा कमाने के लिए सीमेंट के दामों में लगातार भारी वृद्धि करता आ रहा है। प्रदेश में भारी मात्रा में सीमेंट का उत्पादन होता है परंतु प्रदेशवासियों को अन्य राज्यों से महंगा सीमेंट मिलता है जोकि प्रदेश की जनता के साथ पूरी तरह गैर इंसाफी है । कंपनी ट्रक ऑपरेटरों को उद्योग बंद करके दबाव में लेना चाहती है ताकि ट्रक ऑपरेटरों को सीमेंट ढुलाई के किराए को कम करवाया जा सके । सीपीआईएम ने कहा की कंपनी के इन गरीब जनता विरोधी मंसूबों को कभी पूरा नहीं होने दिया जाएगा । सीपीआईएम ने सरकार से मांग की है कि अदानी कंपनी द्वारा बिलासपुर बरमाणा स्थित एसीसी सीमेंट प्लांट और दाड़लाघाट अंबुजा सीमेंट प्लांट को गैर कानूनी तरीके से बंद किया है, उसे तुरंत खुलवाया जाए । मजदूरों ट्रक ऑपरेटर और उद्योग से जुड़े हजारों लोगों के प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रोजगार को सुरक्षा प्रदान की जाए। सीपीआईएम ने जनता को आश्वासन दिया है कि दोनों उद्योगों को शुरू करवाने के लिए हर क्षण उनके आंदोलन में साथ देगी।
अडाणी का सीमेंट प्लांट बंद करना ट्रक ऑपरेटरों की रोजी-रोटी पर जबरदस्त हमला, आंदोलन में देंगे साथ: सीपीआईएम

More Stories
बीपीएल सूची के नाम काटना, गरीबों को योजनाओं से बाहर करने का संगठित षड्यंत्र : राकेश जमवाल
मंडी से ऊना तक चलेगा जनजागरण अभियान, वरिष्ठ नेता करेंगे प्रेस वार्ताओं को संबोधित : भाजपा
पंजाबी गायक गैरी संधू ने मुख्यमंत्री से की भेंट