सोलन/शिमला
अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने एक प्रेस ब्यान जारी कर अडाणी कंपनी द्वारा अंबुजा सीमेंट प्लांट को अनिश्चितकाल के लिए बंद करने पर आपत्ति जाहिर करते हुए इस मुद्दे की मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के समक्ष रखा। जिस पर मुख्यमंत्री सुक्खू ने प्रशासन को आदेश दिए है कि कंपनी से बात कर मामले का हल निकाला जाए ।
गौरतलब है कि विधायक अर्की संजय अवस्थी प्रदेश मुख्यमंत्री सहित दिल्ली गए हैं और अदानी कंपनी द्वारा बुधवार रात को परिवहन सभाओं को किराया कम करने के लिए पत्र लिखा है और कंपनी कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम करने के आदेश दिए है। जिस पर संजय अवस्थी ने कड़ा संज्ञान लेते हुए इस मुद्दे को प्रदेश सरकार के समक्ष उठाया है ।
अवस्थी ने कहा है कि अगर कम्पनी 1992 के समझौते के अनुसार नहीं चलती है और स्थानीय ट्रांसपोर्टरों को प्रताड़ित करने से बाज नहीं आई तो प्रदेश सरकार इस मामले में हस्तक्षेप करके कंपनी के खिलाफ कड़ा संज्ञान लेने के लिए बाध्य है । उन्होंने कहा कि कंपनी ने सिर्फ शेयर खरीदें है, लोगों के हितों को नहीं खरीदा है । प्रदेश सरकार जनता की सरकार है और उनके हितों की रक्षा करना हमारा प्रथम दायित्व है। अवस्थी ने सभी ट्रांसपोर्टरों को एकजुट रहने को कहा है और पूर्ण आश्वाशन दिया है की प्रदेश सरकार स्थानीय ट्रांसपोर्टरों के साथ खड़ी है । स्थानीय कर्मचारियों के रोजगार की रक्षा और उनको न्याय दिलाने का काम प्रदेश सरकार करेगी ।
प्रशासन को आदेश दिए जा चुके है और प्रशासन इस मुद्दे को हल करने का पूरा प्रयास करेगा ।
अडाणी कंपनी का तानाशाही रवैया नहीं होगा बर्दाश्त, एकजुट रहें ट्रांसपोर्टर, प्रदेश सरकार दिलाएगी न्याय : अवस्थी

More Stories
बीपीएल सूची के नाम काटना, गरीबों को योजनाओं से बाहर करने का संगठित षड्यंत्र : राकेश जमवाल
मंडी से ऊना तक चलेगा जनजागरण अभियान, वरिष्ठ नेता करेंगे प्रेस वार्ताओं को संबोधित : भाजपा
मुख्यमंत्री ने राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला की मृतक छात्रा के परिजनों को ढांढस बंधाया, दोषियों के खिलाफ की जाएगी कड़ी कार्रवाई का दिया आश्वासन