शिमला, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्मजयंती के शुभअवसर पर पूरे देशवाशी उन्हें आज श्रद्धासुमन अर्पित कर रहे हैं, वो महान शख्सियत जिन्होंने गांव के विकास को वास्तवित रूप प्रदान किया। प्रधानमंत्री ग्राम सडक योजना को जन्म देकर देश के ग्रामीण क्षेत्रों को और किस तरह सड़क के जाल से जोड़ा जा सकता है इसको मूर्त रूप प्रदान करने वाले, गरीबों को सस्ता अन्न और अन्त्योदय जैसी योजना को प्रारम्भ करने वाले, भारत को आणविक शक्ति के रूप में विकसित करने वाले, 11 मई 1998 को पोखरण में दो-दो तीन-तीन बार बम विस्फोट करके भारत को शक्तिशाली राष्ट्र बनाने वाले, इसी प्रकार कारगिल के युद्ध में कोई भी घुसपैठानिया भारत की घरती पर नहीं रहेगा, न हम वार्ता करेंगे न कोई चर्चा करेंगे और भारत की सुरक्षा को सुनिश्चित करेंगे, स्वयं जाकर बॉडर के ऊपर हमारे सैनिकों की हौसला अफजाई करने वाले और सैनिकों को सही सम्मान देने वाले ऐसे श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी को हम सभी नमन करते है। आज हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी सभी पोंलिग बूथों पर श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे। कल 26 दिसम्बर है वीर बाल दिवस के रूप में पूरे देश में और दुनियां में मनाया जाएगा। त्याग, तपस्या, बलिदान की प्रतिमूर्ति गुरू गोविन्द सिंह महाराज के साहबजादो को याद करते हुए जोरावर सिंह, फतेह सिंह के बलिदान को याद करते हुए पूरे देश में इस दिन को मनाया जायेगा और भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश के हर मण्डल में अर्थात 171 स्थानों के ऊपर त्याग, तपस्या, बलिदान, धर्म की रक्षा के लिए, देश की रक्षा के लिए जो नन्हें-मुन्ने बालकों ने दिया उसको स्मरण करते हुए 171 स्थानों पर कार्यक्रम करेंगी। यह हमारे देश का ही गौरव नहीं अपितु विश्व का गौरव है कि दुनिया का सबसे बड़ा बलिदान किसी ने दिया तो वो गुरू गोविन्द सिंह महाराज के परिवार ने दिया। हम उनको नमन करते हैं और श्रद्धासुमन अर्पित करते है।
अटल जी वो महान शख्सियत जिन्होंने गांव के विकास को वास्तवित रूप किया प्रदान : बिंदल

More Stories
मुख्यमंत्री ने केंद्र से विशेष राहत पैकेज की मांग की, समीक्षा बैठक के दौरान प्रधानमंत्री के समक्ष हिमाचल से जुड़े विभिन्न मामलों को उठाया
आज का दिन हिमाचल के लिए गौरव का दिन, प्रधानमंत्री ने आपदा प्रभावितों का दुःख-दर्द बांटा : बिंदल
आपदा में हिमाचल का हाथ थामने के लिए मोदी का आभार, 1500 करोड़ की वित्तीय सहायता हिमाचल के ज़ख्मों पर मरहम: अनुराग