शिमला
शिमला के भट्टाकुफर के समीप चमियाणा में सौ करोड़ रुपए की लागत से तैयार किए गए अटल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में अब एक बार फिर 23 दिसम्बर से ओपीडी शुरू हो जाएगी । चमियाना अस्पताल में सुपर स्पेशलिटी विभाग न्यूरो सर्जरी, गैस्ट्रोलॉजी,प्लास्टिक सर्जरी, यूरोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, एंडोक्रिनोलॉजी सर्जरी OPD आदि शामिल हैं। बीते दिनों हिमाचल हाई कोर्ट ने चमियाना अस्पताल में असुविधाओं को लेकर चल रही इन ओपीडी सेवाओं को बंद करने के निर्देश दिए थे । अब सड़क परिवहन व अन्य सुविधा की उपलब्धता के बाद ये सभी ओपीडी एक बार फिर चमियाना स्तिथ अटल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में शुरू होंगी ।

More Stories
बीपीएल सूची के नाम काटना, गरीबों को योजनाओं से बाहर करने का संगठित षड्यंत्र : राकेश जमवाल
मंडी से ऊना तक चलेगा जनजागरण अभियान, वरिष्ठ नेता करेंगे प्रेस वार्ताओं को संबोधित : भाजपा
मुख्यमंत्री ने राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला की मृतक छात्रा के परिजनों को ढांढस बंधाया, दोषियों के खिलाफ की जाएगी कड़ी कार्रवाई का दिया आश्वासन