शिमला
समाज में बुजुर्गों के हितार्थ बेहतर सेवाएं दे रही सामाजिक संस्था हैल्पएज इंडिया के खलीनी डे केयर सेंटर में एक दिवसीय डिजिटल साक्षरता प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान वरिष्ठ नागरिकों ने जागरूकता शिविर में प्रदान की गई जानकारी में गहरी रुची दिखाते हुए ऑनलाइन और साइबर क्राइम के जरिये होने वाली ढगी से सजग रहकर खुद को किस तरह से सुरक्षित रखा जाए, इस संबंध में अहम जानकारी हासिल की ।
इस दौरान शिविर में बुजुर्गों को स्वस्थ और ऊर्जावान बने रहने के लिए हेल्पेज इंडिया के ऑनलाइन काउंसलर व एडवोकेसी अधिकारी अजय कुमार द्वारा दिए गए आवश्यक हैल्दी टिप्स पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई ।
हैलपेज इंडिया के ऑनलाइन काउंसलर अधिकारी अजय कुमार ने बताया कि हैलपेज इंडिया द्वारा वरिष्ठ नागरिकों की विभिन्न समस्याओं को ध्यान में रखकर संस्था ने बुजुर्गों की सहायता के लिए 24 घँटे चलने वाली टोल फ्री हेल्पलाइन सुविधा प्रदान की है, जिसका बहुत से बुजुर्ग लाभ उठा रहे हैं ।
अजय ने बताया कि इस हेल्पलाइन नंबर के माध्यम से वरिष्ठ नागरिकों को न केवल ओल्ड एज होम और स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्रदान की जा रही है बल्कि वरिष्ठ नागरिकों के लिए लीगल कॉउंसलिंग की सुविधा प्रदान कर संस्था द्वारा वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं का बेहतर निदान करने में एक सार्थक प्रयास निरन्तर जारी है ।

More Stories
बीपीएल सूची के नाम काटना, गरीबों को योजनाओं से बाहर करने का संगठित षड्यंत्र : राकेश जमवाल
मंडी से ऊना तक चलेगा जनजागरण अभियान, वरिष्ठ नेता करेंगे प्रेस वार्ताओं को संबोधित : भाजपा
पंजाबी गायक गैरी संधू ने मुख्यमंत्री से की भेंट