शिमला
हैल्पएज इंडिया व समाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सयुंक्त तत्वाधान में अंतराष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस धूमधाम से मनाया गया। हेल्पएज इंडिया के खलीनी स्तिथ डे केअर सेन्टर में आयोजित इस कार्यक्रम में N.H.M के मिशन डायरेक्टर हेमराज बैरवा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की तो वहीं उनके साथ जिला कल्याण अधिकारी सुरेंद्र भीमटा व A.S.P. शिमला सुशील शर्मा भी कार्यक्रम में विशेष तौर पर उपस्थित रहे।
इस मौके पर नैशनल हेल्थ मिशन निदेशक हेमराज बैरवा ने समाजिक संस्था हैल्पएज इंडिया के कार्यक्रमो की प्रशंसा करते हुए अंतराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के उपलक्ष पर वरिष्ठ नागरिकों को शुभकामनाएं दीं ।
कार्यक्रम में हैल्पएज इंडिया के हैल्पलाइन काउंसलर अजय कुमार ने इस दिवस के महत्व और संस्था द्वारा बुजुर्गों के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रमों के बारे में जानकारी प्रदान की तो वहीं संस्था के सामाजिक सुरक्षा अधिकारी रविश भारद्वाज ने बुजुर्गों और बच्चों के बीच में आ रहे जेनरेशन गैप को खत्म कर, वरिष्ठ नागरिकों को सम्मान और गौरवमयी जीवन प्रदान करना ही कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बताया ।
इस उपलक्ष पर हैल्प एज इंडिया द्वारा एक निशुल्क स्वास्थ्य शिविर भी लगाया गया जिसमें करीब 100 बुजुर्गो ने अपनी स्वास्थ्य जांच करवाई । इस कार्यक्रम में शिमला के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे वरिष्ठ नागरिकों द्वारा नाटी व मॉडलिंग के साथ-साथ विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए गए।
कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश विश्विद्यालय के छात्रों ने भी अपना महत्वपूर्ण योगदान देते हुए बुजुर्गो को सम्मान देने की शपथ ली ।
हैल्पएज इंडिया ने धूमधाम से मनाया अंतराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस, बुजुर्गों ने लगाए ठुमके

More Stories
बीपीएल सूची के नाम काटना, गरीबों को योजनाओं से बाहर करने का संगठित षड्यंत्र : राकेश जमवाल
मंडी से ऊना तक चलेगा जनजागरण अभियान, वरिष्ठ नेता करेंगे प्रेस वार्ताओं को संबोधित : भाजपा
पंजाबी गायक गैरी संधू ने मुख्यमंत्री से की भेंट