हिमाचल सरकार के मंत्रिमंडल का गठन 16 दिसबर के बाद, सीएम, डिप्टी सीएम व विधायक राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा में होंगे शामिल

शिमला

सोलह दिसम्बर को प्रदेश के मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री व विधायकों के राजस्थान के अलवर में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के निर्णय के चलते अब प्रदेश मंत्रिमंडल का गठन आगामी 16 दिसम्बर तक टल गया है । इस संबंध में मुख्यमंत्री मंगलवार को दिल्ली रवाना होंगे और इस दौरान हाईकमान से प्रदेश मंत्रिमंडल के गठन को लेकर भी चर्चा की जाएगी।