हिमाचल में 17 दिसम्बर को भी खराब रहेगा मौसम,18 से 20 तक रहेगा साफ वीरवार को शीतलहर ने बढ़ाई ठिठुरन

शिमला

हिमाचल में इन दिनों मौसम अपने तीखे तेवर दिखाए हुए है । वीरवार को दिन भर ठंडी हवाओं के चलने से लोग ठिठुरते देखे गए। वहीं रात को कोहरा पड़ने से भी ठंड में इजाफा हुआ है। हिमाचल में 17 दिसम्बर को भी मौसम के खराब बने रहने का पूर्वानुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार शनिवार 18 दिसम्बर से 20 दिसम्बर तक मौसम के साफ बने रहने की उम्मीद है ।