हिमाचल दिवस पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की प्रदेशवासियों को सौगात : महिलाओं को बस किराए में 50 प्रतिशत की छूट,हिमाचल में 0 से 125 यूनिट बिजली खर्च पर रहेगा जीरो बिल, ग्रामीण क्षेत्रों में पानी का बिल होगा माफ

चम्बा

हिमाचल दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने चम्बा चौगान से प्रदेशवासियों को हिमाचल दिवस की बधाई देते हुए प्रदेश की जनता को सुविधाओं की सौगात की घोषणाएं करते हुए कहा कि

* हिमाचल में महिलाओं से बस किराया 50 प्रतिशत लिया जाएगा।
*हिमाचल में 0 से 125 यूनिट बिजली खर्च पर रहेगा जीरो बिल।
* प्रेदश की साढ़े 11 लाख परिवार होंगे लाभान्वित।
* ग्रामीण क्षेत्रो में पानी का बिल होगा माफ। ग्रामीण क्षेत्र में पानी के बिलों से जलशक्ति विभाग को होती है 30 करोड़ की आय।