शिमला
हिमाचल के पहाड़ एक बार फिर बर्फ़ से लक दक हो गए हैं । ऊंचे क्षेत्रों में वीरवार सुबह से ही बर्फबारी का दौर जारी है। ताजा हिमपात के बाद 9 बजे तक 3 नैशनल हाईवे समेत 259 सड़कें बंद हो गई हैं। बर्फ़बारी के चलते अप्पर शिमला और किन्नौर जिला का राजधानी शिमला से संपर्क कट गया है। NH-5 कुफरी, फागू, संधू, नारकंडा, शिलारू की सड़कें जगह-जगह बंद हो गई हैं तो वहीं
जिला प्रशासन ने NH-05 को एहतियातन बंद कर दिया है। चंबा के पांगी, भरमौर, डलहौजी के कई क्षेत्रों का भी जिला मुख्यालय से संपर्क कट गया है। लाहौल-स्पीति, किन्नौर, मंडी और कुल्लू जिला के ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी से लोगों की आवाजाही पर असर पड़ा है।
मौसम के करवट बदलने के बाद समूचे प्रदेश में शीतलहर चल पड़ी है। तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है। शिमला का पारा 3 डिग्री की गिरावट के बाद 0.4 डिग्री, केलांग 6 डिग्री की गिरावट के बाद -4.8 डिग्री, कुफरी -2, डलहौजी -1.3 डिग्री, कल्पा -2 डिग्री और मनाली का 0.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। कड़ाके की सर्दी पड़ने से लोग अपने घरों में दुबकने को मजबूर हो गए हैं।
उधर मौसम विभाग की चेतावनी के बाद राज्य सरकार ने सैलानियों को अधिक ऊंचे क्षेत्रों में न जाने की एडवाइजरी जारी की है। इसी तरह स्थानीय लोगों को भी ऊंचे क्षेत्रों की यात्रा टाल देने को कहा गया है।

More Stories
बीपीएल सूची के नाम काटना, गरीबों को योजनाओं से बाहर करने का संगठित षड्यंत्र : राकेश जमवाल
मंडी से ऊना तक चलेगा जनजागरण अभियान, वरिष्ठ नेता करेंगे प्रेस वार्ताओं को संबोधित : भाजपा
मुख्यमंत्री ने राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला की मृतक छात्रा के परिजनों को ढांढस बंधाया, दोषियों के खिलाफ की जाएगी कड़ी कार्रवाई का दिया आश्वासन