सीपीएसी संजय अवस्थी ने आईजीएमसी में आग लगने की घटना पर किया निरीक्षण दौरा, दिए दिशानिर्देश

शिमला

आइजीएमसी में दो सिलेंडर फटने से लगी आग की घटना के बाद अर्की के विधायक व सीपीएस संजय अवस्थी ने घटनास्थल का दौरा किया । इस दौरान संजय अवस्थी ने अधिकारियों सहित घटनास्थल का निरीक्षण किया और घटना संबंधित नुकसान का जायजा लेकर उचित निर्देश दिए । राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी को चोट नहीं आई।