सांसद सुरेश कश्यप ने घण्ड़ल में राष्ट्रीय राजमार्ग का किया निरीक्षण
शिमला
शिमला ग्रामीण में घन्नाहट्टी के समीप घण्ड़ल में कुछ दिन पूर्व लॉ विश्वविद्यालय के पास राष्ट्रीय राजमार्ग गिर गया था जिसके कारण जानता को बड़ी असुविधा का सामना करना पड़ा है।
आज शिमला के सांसद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश ने इस स्थान का निरीक्षण किया, उनके साथ भाजपा महामंत्री एवं मुख्यमंत्री त्रिलोक जम्वाल उपस्थित रहे।
भाजपा सांसद सुरेश कश्यप ने मौके का निरीक्षण करते हुए कहा कि यह राष्ट्रीय राजमार्ग काफी महत्वपूर्ण है और हिमाचल प्रदेश के कई ज़िला को जोड़ता है।
उन्होंने यहाँ के चल रहे काम पर संतुष्टि व्यक्त की, जब तक यहाँ के सड़क निर्माण का कार्य पूरा नही हो जाता इस मार्ग को वैली ब्रिज के माध्यम से जोड़ा जाएगा।
इससे जनता को बड़ी राहत मिलेगी और जनता को जिस मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है उससे राहत मिलेगी।
वैली ब्रिज का का निर्माण पांच से सात दिन में पूरा हो जाएगा।

More Stories
बीपीएल सूची के नाम काटना, गरीबों को योजनाओं से बाहर करने का संगठित षड्यंत्र : राकेश जमवाल
मंडी से ऊना तक चलेगा जनजागरण अभियान, वरिष्ठ नेता करेंगे प्रेस वार्ताओं को संबोधित : भाजपा
मुख्यमंत्री ने राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला की मृतक छात्रा के परिजनों को ढांढस बंधाया, दोषियों के खिलाफ की जाएगी कड़ी कार्रवाई का दिया आश्वासन