शिमला
राजधानी शिमला में वीरवार को उस समय मुश्मकील आन पड़ी जब बीएसएनएल दफ्तर में बिल जमा करवाने पहुंचे एक व्यक्ति के हाथों से शिमला का बिगड़ैल बंदर 75 हजार रुपये से भरा बैग छीनकर भाग लिया और बी एस एन एल के टावर लगे छत पर जा चढ़ा। इस दौरान बंदर, ने बैग में से 5000 रुपये के कुछ नोट फाड़कर इधर उधर फैंक डाले । इस दौरान मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शी इस घटना को देखकर हैरान रह गए । किसी तरह लोगों की मदद से बाकी उत्तपाती बंदर से बैग छुड़ाया जा सका । बैग से करीब 70 हजार की राशि ही दुरुस्त मिल सकी । घटना शहर में चर्चा का विषय बनी हुई है ।

More Stories
बीपीएल सूची के नाम काटना, गरीबों को योजनाओं से बाहर करने का संगठित षड्यंत्र : राकेश जमवाल
मंडी से ऊना तक चलेगा जनजागरण अभियान, वरिष्ठ नेता करेंगे प्रेस वार्ताओं को संबोधित : भाजपा
पंजाबी गायक गैरी संधू ने मुख्यमंत्री से की भेंट