शिमला के रिज पर दौलत सिंह पार्क से 2 पर्यटक महिलाएं परंपरागत ड्रेस और आर्टिफिशियल ज्वैलरी लेकर फरार

शिमला
पहाड़ों की रानी शिमला के रिज मैदान स्थित दौलत सिंह पार्क में फ़ोटो खिंचवाने के बहाने दो पर्यटक महिलाओं द्वारा परंपरागत ड्रेस और आर्टिफिशियल ज्वेलरी लेकर फरार होने का मामला सामने आया है।
अपने आप में चोरी का यह अजीबो-गरीब मामला तब पेश आया जब रविवार को बाहरी राज्य की दो पर्यटक महिलाएं दौलत सिंह पार्क में चार दशक से फोटोग्राफी का काम कर रहे मदन के पास काश्मीरी परिधान और आर्टिफिशियल गहनों में शिमला की यादों को तस्वीरों में कैद करवाने पहुंची।
फ़ोटो तो खिंचवाई लेकिन फोटोग्राफर मदन को मशगूल पाकर करीब 10 से 12 हजार की कीमत वाले पहने हुए परंपरागत परिधान और नकली गहने लेकर मौके से फरार हो गईं ।
फोटोग्राफर मदन के अनुसार यह घटना सोमवार की है 2 पर्यटक महिलाएं उनका लगभग दस हजार की कीमत का सामान लेकर रफूचक्कर हो गईं । बहरहाल मामले को लेकर अभी तक कोई एफ आई आर दर्ज नहीं हुई है ।